नवंबर-समीक्षा

मैं भारत हूँ

रवि ठाकुर

महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस
लाहुल स्पिति शिमला
भ्रमणध्वनि: ९४१८२८२०३७

सोनिया गांधी जी ने कांग्रेस के लिए ही नहीं अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए नारी शक्ति का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है, वे एक अच्छी बहु पत्नी व माँ तो हैं ही, साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता के रूप में भी अपनी उत्तम छवि स्थापित की है, उन्होंने ही यूपीए सरकार को अभी तक एकसूत्र में बांध कर रखा है व पार्टी को उच्च मुकाम दिलाया है जो अकथनिय है, यह हमारा सौभाग्य है कि उनका मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है और आगे भी प्राप्त होता रहे इसी कामना के साथ सोनिया जी को जन्म दिवस की ढेरों शुभकामनाएं व उनके दिशानिर्देश में २०१९ में पुन: कांगे्रस की सरकार सत्ता में आएगी। अनुसूचित जन-जाति, गरिब व महिलाओं के सशक्ति के लिए उन्होंने विशेष रूप से कार्य किया है, वे बड़ी सुझ-बुझ व शिष्टाचार रखते हुए अपने कार्यों को सम्पन्न करती हैं, ये कहना है रवि ठाकुर जी का जो स्वयं काँग्रेस पार्टी में ३६ वर्षों से सक्रिय हैं।

 मात्र २१ वर्ष की आयु में आपने राजनीति जीवन में कदम रखा, आपकी परिवारिक पृष्ठ भूमि भी कांग्रेस की रही है, आपकी माताजी विधायक रही व आपके पिताजी भी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सेवारत रहे। अखिल भारतीय जनजाति कमिटी व कांग्रेस में वर्तमान में सदस्य के रूप में जुड़े है व प्रदेश कांग्रेस में महामंत्री के पद पर सेवारत हैं। पूर्व में आप लाहुसपिति शिमला में विधायक भी रहे व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग में उपाध्यक्ष, फिर अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रहे है। ‘हिंदी’ ही एक माध्यम है जो सम्पूर्ण राष्ट्र को एकसूत्र में बांधती है, भारत का प्रत्येक नागरिक ‘हिंदी’ बोलता है, अत: ‘हिंदी’ को संवैधानिक रूप से राष्ट्रभाषा का सम्मान प्राप्त होना ही चाहिए।

१९७८ से कांग्रेस में सक्रिय दिलीप सरनाईक ने राजनीतिक जीवन की शुरूआत नेशनल स्टुडेन्ट युनियन से जुड़कर शुरू की, तत्पश्चात युथ कांग्रेस में आकोला जिले के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष ७ वर्ष रहे। कांग्रेस में १८ वर्षों से आकोला जिले के अध्यक्ष के रूप में सेवारत रहे, वर्तमान में भी इसी पद पर कार्यरत हैं, कांग्रेस के नितियों व कार्यों से आप काफी प्रभावित रहे, खासकर डॉ. श्रीकांत व गुलाम नबी आजाद के विचारों व वक्तव्यों से प्रेरित होकर आप कांग्रेस से जुड़े, आपकी परिवारिक पृष्ठभूमि भी कांग्रेस की रही। राजनीति क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में आपने अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिस कारण आकोला में आपने कांग्रेस की उत्तम छवि बनायी है।

अ‍ॅड. दिलीपराव सरनाईक

जिला अध्यक्ष, कांग्रेस
आकोला महाराष्ट्र
भ्रमणध्वनि: ९४२२१६३८००

माननीय सोनिया गांधी के संदर्भ में आपका कहना है सोनिया जी हमारी आदर्श  उन्होंने अपने अध्यक्ष पद के दौरान कांग्रेस पार्टी को बहुत सुदृढ़ता प्रदान की है, उन्ही के मार्गदर्शन में कांग्रेस कई वर्षों तक सत्ता में अपना स्थान बनाए रखी है, २०१९ में भी केंद्र में कांगे्रस की सरकार स्थापित हो इसके लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं, सोनिया जी ने सभी वर्गों व महिलाओं के लिए विशेष रूप से कार्य किया है। प्रत्येक राज्य में वहां की भाषा को प्रमुखता देने के साथ-साथ ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक सम्मान प्रदान करना होगा, भाषा ही हमारी संस्कृति की पहचान है अत: इसे संजोये रखने के लिए हर राज्यों में राज्य भाषा व राष्ट्र स्तर पर एक राष्ट्रभाषा होना अनिवार्य है।

राजेश सेठी

सचिव नागालैंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी
भ्रमणध्वनि: ९४३६०१८४९१

मुलत: राजस्थान के झुंझुनूं के निवासी राजेश सेठी का परिवार लगभग १५० वर्ष से नागालैंड का निवासी है, सर्वप्रथम आपके परदादा १८८८ में नागालैंड व्यवसाय के निमित्त आए और यहीं के निवासी बन गए। आपका जन्म व शिक्षा भी यहीं सम्पन्न हुई। आपका राजनीति क्षेत्र में २० वर्ष पूर्व ही आना हुआ, जबकि आपका परिवार लगभग ५०-६० वर्षों से कांगे्रस में सचिव के पद पर रहा है। वर्तमान में आप प्रदेश कांग्रेस में सचिव के पद पर कार्यरत है। कांगे्रस प्रमुख सोनिया गांधी के संदर्भ में आपका कहना है कि जिस तरह वर्तमान का राजनीतिक माहौल बना हुआ है २०१९ में अवश्य ही कांग्रेस पुन: सत्ता में आएगी। सोनिया जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस ने काफी प्रगति की है व नया मुकाम प्राप्त किया है, वे महिला शक्ति का उत्तम उदाहरण हैं|

उन्होंने देश की महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न उपक्रमों का आयोजन किया वे सभी कारगर साबित हुए हैं, उनके जन्म दिन पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई देते हुए यही इच्छा करता हूँ कि उनकी छत्र-छाया हम पर हमेशा बनी रहे। ‘हिंदी’ हम सभी को आपस में जोड़ती है, हिंदी के माध्यम से ही हम सभी से आसानी से सम्पर्क
स्थापित कर सकते हैं, ‘हिंदी’ भाषा में जो अपनत्व है वो विदेशी भाषा में नहीं है, हिंदी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के साथ ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक सम्मान अवश्य मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के मूल निवासी व मुंबई के प्रसिद्ध अखबार ‘यशोभूमि’ के सम्पादक के रूप में आनंद राज्यवर्धन ने यशोभूमि अखबार की शुरूवात २६ जनवरी १९९६ को की। यशोभूमि मुंबई में उत्तर प्रदेश प्रवासियों को अपने गांव की खबरें उपलब्ध कराते है, इसीलिए यशोभूमि उत्तर भारतीयों की पहली पसंद है। आनंद जी की हमेशा से पत्रकारिता व राजनीतिक में रूचि रही है, छात्र जीवन से ही आपको लिखने का शौक रहा है जिसे आपने बाद में अपना कार्यक्षेत्र बना लिया। पत्रकारिता क्षेत्र में आप १९९० से कार्यरत हैं। आपने पत्रकारिता के माध्यम से अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाई है व उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे हैं, सामाजिक सेवाओं में भी आप सदैव सक्रिय रहे हैं। 

आनंद राज्यवर्धन

यशोभूमि, सम्पादक
भ्रमणध्वनि: ९७०२४७६१४५

उत्तर भारत की प्रमुख खबरें मुंबई के लोगों तक पहुँचें यही आपका उद्देश्य है। पत्रकारिता क्षेत्र में आप कार्यरत है साथ ही राजनीति क्षेत्र में कार्य करना आपका सपना रहा, पर पत्रकरिता क्षेत्र के व्यस्तता के कारण आप राजनीति से दूर रहे, हाल ही में आप कांग्रेस पार्टी से जुड़े।कांग्रेस से जुड़ने का मुख्य कारण कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना व २०१९ में पुन: कांग्रेस की सरकार स्थापित करना। सोनिया जी एक सशक्त महिला हैं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान किया व पार्टी को देश की राजनीति में उच्च मुकाम पर पहुँचाया है, उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी देश की सेवा में सदैव प्रयत्नशील है। राष्ट्रभाषा के संदर्भ में आपका कहना है कि हमारे देश का दुर्भाग्य है कि आजादी के इतने सालों बाद भी ‘हिंदी’ को वह दर्जा नहांr मिल पाया, जिसकी वह अधिकारिणी है। भारत सरकार व राजनैतिज्ञों के साथ बुद्धिजीवियों को मिलकर इस ओर प्रयास करना चाहिए तभी ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा बनाना संभव होगा।

रामदास संघे

उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया फिशर मेन
काँग्रेस, ए. आई. सी.सी, नई दिल्ली
भ्रमणध्वनि: ९३२४१६८९४०

सोनिया जी के संदर्भ में मेरा यही कहना है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बड़ी ताकत प्रदान की है उनके अध्यक्ष काल में कांग्रेस ने एक उच्च मुकाम प्राप्त किया है। उन्होंने सभी समाज के वर्गों के लिए कार्य किया है विशेषकर निम्न व माध्यम वर्ग के साथ किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं लायी, जो कारगर साबित हुई हैं, उनके दिशानिर्देश में पुन: कांग्रेस सत्ता में आए यही कामना करता हूँ। हिंदुस्तान पैट्रोलियम से सेवानिवृत्त रामदास संघे पहले शिवसेना से जुड़े रहे। २०१३ में कांग्रेस द्वारा स्टेट फेडरेशन के लिए आपको चुना गया, आप कांग्रेस पार्टी से जुड़े, ऑल इंडिया फिशर मेन कांग्रेस में वाईस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं, जिसका नियुक्ती पत्र स्वयं राहुल जी द्वारा प्रदान किया गया था। 

महाराष्ट्र स्टेट फिशर मेन कांग्रेस में भी आप अध्यक्ष के रूप में  सेवारत हैं।‘हिंदी’ ही एक माध्यम है जो सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधती है, दो भिन्न भाषायी लोगों को आपस में जोड़ने व सम्पर्क का माध्यम है हिंदी, अत: राष्ट्रभाषा का संवैधानिक अधिकार ‘हिंदी’ को अवश्य ही मिलना चाहिए।

सोनिया जी कांग्रेस की ही नही सम्पूर्ण देश की एक सशक्त नेता हैं जो बड़ी ही सुझ-बुझ के साथ सभी जाति व धर्म को साथ लेकर चलती हैं। देश में अमन शांती कायम रहे, देश निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़े, आम आदमी अपने अधिकारों से वंचित नहांr हो, इसके लिए वे सदा कार्यरत हैं। अपने पति को खोने के बाद बड़े साहस व आत्मविश्वास से पार्टी की बागडोर संभाली जो कि अकथनीय है, आपने अपने पति के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया है, आपके अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान कांग्रेस में एक नई चेतना व मजबुती आयी, हम सभी का यह प्रयास है कि २०१९ में पुन: कांग्रेस की सरकार सत्ता में आये। मेरे राजनीतिक जीवन की शुरूवात १९७२ से प्रारंभ हुयी, अपने कार्यों व पार्टी के प्रति लगन के चलते छोटे पद से शुरूवात कर उच्च पद प्राप्त किया, शुरूवात डुंगरपुर जिले के युथ कांगे्रस में जनरल सचिव व तत्पश्चात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमीटी के कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद का पदभार संभाला, कई प्रकार के संगठनात्मक व रचनात्मक कार्य किए जो आज भी प्रतिफलित हो रहे हैं।

शंकरलाल आहारी

पूर्व विधायक कांग्रेस, डुंगरपुर,
राजस्थान
भ्रमणध्वनि: ९७८३७५७८८९

हमारा क्षेत्र आदिवासी बाहूल क्षेत्र है व कांग्रेस द्वारा यहां कई कार्य किए गए जिससे उनका स्थिति में काफी सुधार आया, जिस कारण ४ बार विधायक के पद पर कार्यरत रहा हूँ, अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहा हूँ, मेरी पारिवारिक पृष्ठ भूमि भी कांग्रेस की ही रही है। ‘हिंदी’ राष्ट्रभाषा के संदर्भ आपका कहना है कि ‘हिंदी’ ही एक मात्र राष्ट्रभाषा के लिए अधिकारिक है, ‘हिंदी’ हम सभी को आपस में जोड़ती है व हमारी प्रमुख सम्पर्क भाषा है अत: ‘हिंदी’ को संवैधानिक रुप से राष्ट्रभाषा का सम्मान मिलना ही चाहिए।

नंदु नागरकर

अध्यक्ष, महाराष्ट्र चंद्रपूर जिला
शहर कांग्रेस कमिटी
भ्रमणध्वनि: ९४२२८३६०६७

१९८४ में कांग्रेस से जुड़ने वाले नंदु नागरकर जी कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं। कांगे्रस में आपने एक कार्यकर्ता के रूप में शुरूवात की है, आपके कार्यों को देखते हुए १९९२ में आपको चंद्रपुर युथ कांगे्रस का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया, तत्पश्चात १९९६ में आपने कृषि उत्पन्न बाजार समिती के संचालक के रूप में कार्यभार संभाला, २०१२ में चंद्रपुर महानगरपालिका में निर्वाचित हुए प्रथम स्थायी सभापति के रूप में, २०१४ में चंद्रपुर जिला शहर कांगे्रस कमिटी में आपको अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। २०१७ से नगरसेवक के रूप में भी कार्यरत हैं, कांग्रेस से जुड़ने का मुख्य कारण कांग्रेस द्वारा सभी वर्गों की जनता के लिए कार्य व उनके उद्देश्यों से प्रभावित होकर की आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी कांग्रेस की रही, जिस कारण आप कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, 

अपने कार्यकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा लायी गयी कई नितियों का क्रियान्वयन किया, विशेषकर आपने खेल-कुद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है, फुटबॉल , क्रिकेट, कबड्डी आदि को आपने प्रोत्साहित किया है, आपको खेलकुद में विशेष रुचि है, अत: आप युवाओं को भी इस ओर प्रोत्साहित करते रहते हैं।सोनिया जी एक शक्तिशाली महिला है जिन्होने राजीव जी के बाद बड़ी मजबुती से कांगे्रस को एकसूत्र में बांधकर रखा है, अगर सोनिया जी नहीं होती तो कांग्रेस कब की बिखर चुकी होती, बड़ी सूझ-बुझ के साथ कार्य करती हैं, गरिब तबके के लिए व अधिक से अधिक रोजगार निर्माण करना, देश को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए प्रयत्नशील हैं, देश को आर्थिक स्थिति से समृद्ध बनाना मुख्य उद्देश्य है ये कहना है नंदु नागरकर का। सभी प्रांतों की भाषा को सम्मान करते हुए ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान मिलना ही चाहिए, ‘हिंदी’ एकमात्र वह भाषा है जो सभी प्रांतों की भाषा को आपस में जोड़ती है।

श्रीमती सोनिया जी कांग्रेस पार्टी में १५ वर्षों तक अध्यक्ष पद पर कार्यरत रही है जो कांगे्रस के लिए सर्वोत्तम समय साबित हुआ, वे भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए हमेशा कार्यरत रही हैं, उनके अध्यक्ष कार्यकाल में मुख्यत: ग्रामीणों व किसानों के आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कई योजनाएं बनी जो कारगर भी साबित हुयी हैं, वर्तमान दौर विकास का है, परंतु सरकार द्वारा किए गए कार्यों से सभी अवगत व परेशान हैं, अत: अवश्य ही २०१९ के चुनाव में भारत में कांगे्रस की सरकार बनेगी। सोनिया जी के जन्म दिवस पर नागालैंड कांग्रेस की ओर से बहुत-बहुत बधाई व उनका निरंतर मार्गदर्शन हमारे भारत को प्राप्त होता रहे यह कहना है कर्नल भगवान सिंह शेखावत का। भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके कर्नल शेखावत २००८ से कांग्रेस से जुड़े हैं, आप भारतीय सेना में २८ वर्ष विभिन्न पदों पर सेवारत रहे।

भगवान शेखावत

सचिव व प्रभारी प्रशिक्षण तथा समन्वय
नागालैंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी
भ्रमणध्वनि: ९६६००३०८८०

मुलत: राजस्थान के जयपुर के निवासी हैं, आपका जन्म व शिक्षा जयपुर में ही सम्पन्न हुई तत्पश्चात आप मैनेजमेंट डेवलपमेंट भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद तथा ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास पंचायती राज संस्थान हैदराबाद से किया है। भारतीय सेना की ओर से आप आसाम नागालैंड व मणिपुर में कार्यरत रहे। ये क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ा इलाका है अत: यहां के ग्रामीण लोगों की अपनी समस्याए हैं, यहां सरकारी व अन्य सुविधाएं देरी से पहुँचती है, ये क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है अत: अपनी कर्मभूमि के लोगों के विकास हेतु आपने कांग्रेस पार्टी चुनी, आप वर्तमान में नागालैंड प्रदेश कांग्रेस में सचिव व प्रभारी ट्रेनिंग अ‍ॅण्ड कॉर्डिनेशन के पद कार्यरत हैं। ‘हिंदी’ से अधिक धनी भाषा कोई नहीं है, लोगों में हिंदी के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है, ‘हिंदी’ से देश का प्रत्येक नागरिक जुड़ा है अत: ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान अवश्य मिलना चाहिए।

सुरेश तावडे

अध्यक्ष, ठाणे जिला कांगे्रस
भ्रमणध्वनि: ९८२२०५५९२५

मात्र १४-१५ वर्ष की आयु से कांग्रेस से जुड़े सुरेश तावडे वर्तमान में ठाणे जिला कांग्रेस में अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। कॉलेज जीवन में युथ कांगे्रस में जनरल सचिव के पद पर कार्यरत रहे, तत्पश्चात नगरपालिका के स्कुल बोर्ड में चेयरमेन के पद पर भी सेवारत रहे, भिवंडी स्थित नागरिक सहकारी कॉपरेटिव बैंक में १५ वर्षों तक डायरेक्टर व ३ बार चेयरमेन के पद पर कार्यरत रहे, २००२-२००५ तक भिवंडी कॉरपोरेशन के प्रथम मेयर, २००२-२००७ तक नगरसेवक व २००९-२०१४ तक इसी क्षेत्र से आप कांग्रेस के सांसद के रूप में कार्यरत रहे व अपने क्षेत्रीय विकास के लिए सदा प्रयत्नशील रहते हैं। सोनिया जी के संदर्भ में आपका कहना है कि इंदिरा गांधी जी के बाद देश की सशक्त महिला के रूप यदि कोई नाम है तो वह है सोनिया गांधी जी का, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कांग्रेस को उच्च मुकाम प्रदान किया है व देश के विकास को प्रगति प्रदान की है।

कांग्रेस सभी जाति धर्म व समुदाय-वर्ग को साथ लेकर चलती है, अत: २०१९ में पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी व राहुल जी प्रधान मंत्री बनेगें, सोनिया जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं व उनका मार्गदर्शन हमें हमेशा प्राप्त होता रहे। भारत वर्ष की वास्तविक प्रगति हिंदी के माध्यम से ही संभव है, हिंदी से देश के आम नागरिक से लेकर उच्च पद पर स्थापित लोग भी जुड़े हैं। ‘हिंदी’ भारत की सभी भाषाओं को आपस में जोड़ती है, अत: ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक सम्मान अवश्य प्राप्त होना चाहिए।

१९७५ से कांग्रेस में सक्रिय रामाजी ने कांगे्रस पार्टी मे शुरूवात एक कार्यकर्ता के रूप में की, अपने कार्यों व पार्टी के प्रति निष्ठा के कारण १९७७ में जिला युथ कांग्रेस में सचिव व तत्पश्चात जिला युथ कांग्रेस मे १९८० में अध्यक्ष पद प्रदान किया गया। तत्पश्चात बोकारो जिला कांगे्रस में अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया, इस पद पर आपने १२ वर्षों तक सेवा प्रदान की, कांग्रेस से जुड़ने का मुख्य कारण कांग्रेस की नीतियाँ रही हैं। आजादी के बाद देश जिस परिस्थिति में था उन कठिन परिस्थितियों से देश को उबारने का कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा ही किया गया, कांगे्रस के नेहरू जी, इंदिरा जी व राजीव जी का देश के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्यत: देश की दशा व दिशा सुधारने में कांग्रेस पार्टी का महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी है, देश के पिछडे वर्ग किसानो व अन्य समाज की आर्थिक व सामाजिक दशा सुधारने में कांग्रेस पार्टी सदैव सक्रिय रही है,

रामा राऊत

पूर्व अध्यक्ष, जिला कांगे्रस कमेटि
बोकारो, झारखण्ड
भ्रमणध्वनि: ९४३११९०८९४

यू पी ए अध्यक्ष सोनिया जी भी देश की राजनीति अहम भूमिका निभा रही है, वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जी भी एक युवा राजनेता के रूप में उभर रहे है। अवश्य ही २०१९ में पुन: कांगे्रस पार्टी सरकार मे आएगी। सोनिया जी के संदर्भ में कहते है कि देश की राजनीति में सोनिया गांधी जी ने अहम भूमिका निभायी है उन्होने कांग्रेस पार्टी को उच्च मुक्काम दिलाया है व भारत की एक सशक्त महिला के रूप में जानी जाती है, उनके जन्म दिवस के अवसर पर हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी हमारी अपनी भाषा है तो हम विदेशी भाषा क्यों अपनाएं, हिंदी से सभी जुड़े है, हिंदी ही देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सच्ची अधिकारिणी है। अत: हिंदी को राष्ट्रभाषा का सम्मान अवश्य मिलना चाहिए।