सितम्बर–समीक्षा

मैं भारत हूँ

रूपा शर्मा

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, शिमला
भ्रमणध्वनि: ९४१८०४५७४५

रूपा जी मूलत: शिमला की निवासी हैं, आपका जन्म व शिक्षा भी शिमला में ही सम्पन्न हुई। विवाह के पश्चात ससुराल पक्ष का पूर्ण माहौल जनसंघ वाला ही था, आपके ससुरजी भी जनसंघ के मार्केर्टिंग बोर्ड के चेयरमेन रहे, अटल जी के भाषणों से आप काफी प्रभावित थी, उनके प्रत्येक भाषणों को आप अवश्य सुनती रही, पारिवारिक माहोल व अटल जी से प्रभावित होकर आप भाजपा से जुड़ीं, आप के काम के प्रति निष्ठा, लगन व सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी ने सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा शिमला का बनाया गया, इसके बाद आपको महिला मोर्चा की कार्य समिति में शामिल किया गया, फिर कार्यालय सचिव बनाया गया, इसके बाद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष (२००७-२०१०) की जिम्मेदारी सौंपी गई। २०१०-२०१३ तक आप भाजपा पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष हिमाचल की रहीं। वर्तमान में भी आप हिमाचल से भाजपा पार्टी की उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

२०१३-२०१५ तक भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति (विशेष आमंत्रित) में भी रही। राजनीति के साथ-साथ आप विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी है व कई पदों पर भी सेवारत हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्यकाल में यह बताया कि वे एक राजनैतिक, एक जनसेवक हैं, मोदी जी सभी के लिए प्रेरणा स्वरूप हैं, हम बड़े भाग्यशाली हैं कि आशीर्वाद के रूप में हमें मोदी जी का साथ मिला। भविष्य में भी मोदी जी ही प्रधानमंत्री बने, क्योंकि वे भाजपा से हीं बल्कि इसलिए की वे राष्ट्रसेवा में सर्वोपरि हैं। देश को एक उच्च मुकाम दिलाने का सपना अवश्य पूरा होगा यही कामना करती हूँ उन्हें हमारी तरफ से जन्म दिन की शुभकामनाएं।
हमारे देश का दुर्भाग्य रहा है कि देश के अधिकतर लोग अपनी मातृभाषा में बात करने में शर्म महसूस करते हैं, अंग्रेजी में बात करने में आपने आपको उच्च दिखाते हैं। हमें सर्वप्रथम अपनी मातृभाषा व राष्ट्रभाषा का सम्मान करना होगा व इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। सम्पादक बिजय कुमार जैन द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘हिंदी बनें राष्ट्रभाषा’ का हम पूर्ण समर्थन करते हैं, उन्हें इसमें अवश्य सफलता मिलेगी, सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए, विशेषकर ‘हिंदी’ भाषी व्यक्तित्व को अपनी सहभागीता देनी चाहिए, जिससे प्रत्येक राज्य में अधिक से अधिक ‘हिंदी’ का प्रचार-प्रसार हो।

माननीय प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल अब तक के प्रधानमंत्रियों में सर्वोत्तम काल है, जिन्होंने देश को एक नई उंचाई प्रदान की है, उनके द्वारा लाई गई विभिन्न योजनाएं कौशल्य विकास योजना, मुद्रा लोन योजना, उज्जवल योजना, स्वच्छता योजना आदि के माध्यम से देश की महिलाओं, युवकों व सभी क्षेत्रों के सभी वर्गों के लिए उन्नति व विकास के लिए कार्य किया है, जिससे सभी लाभान्वित हुए हैं। १५ अगस्त २०१८ को स्वास्थ ‘आयुष्यमान’ योजना के माध्यम से स्वास्थ संबंधी समस्याओं को सुलझाने की योजनाएं लायी गयी हैं।
मोदी जी से भेंट कर उनके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुआ, उनको प्रत्येक क्षेत्र में विभिन्न विषयों की जानकारी है वे विभिन्न प्रतिभाओं के धनी व्यक्ति हैं, उनका मार्गदर्शन बहुत उपयोगी होता है, उनके जन्मदिवस पर उनको यही शुभकामनाएं देता हूँ कि २०१९ में वे पुन: प्रधानमंत्री बनें व उनके दिशानिर्देश में देश नई बुलंदियों को छुए। लगभग २०-२५ वर्षों से भाजपा पार्टी से जुड़ा हूँ, दो बार शहर अध्यक्ष रहा, तत्पश्चात जिला अध्यक्ष औरंगाबाद के रूप में कार्यरत रहा, 

अतुल मोरेश्वर सावे

भाजपा विधायक
औरंगाबाद, महाराष्ट्र
भ्रमणध्वनि: ९८२३१८०८२८

इसके साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहा, वर्तमान में औरंगाबाद जिले में विधायक के रूप में कार्यरत हूँ, इसके साथ ही कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़ा हूँ, स्वयं की मुकुलहार विद्यालय, मुकुल मंदिर की स्थापना की है जिसमें संचालक के रूप में सेवारत हूँ।
प्रत्येक राज्य में वहां की मुख्य क्षेत्रिय भाषा का सम्मान अवश्य मिलना चाहिए व क्षेत्रिय भाषा को आपस में जोड़ने वाली एकमात्र भाषा ‘हिंदी’ को उसका संवैधानिक अधिकार अवश्य मिलना चाहिए ‘हिंदी’ ही एकमात्र भाषा है जिससे सभी भारतीय जुड़े हैं हम-सभी हिंदी समझते व बोलते हैं, अत: ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान अवश्य मिलना चाहिए।

जालमसिंह पटेल

विधायक
नरसिंहपुर-मध्यप्रदेश
भ्रमणध्वनि: ९४२५१६८९९९

माननीय मोदी जी ने अपने-आपको व राष्ट्र को विश्व के सम्मुख साबित किया है, उन्होंने राजनीति में हो रही कमियों को दूर किया है व एक स्वस्थ-स्वच्छ राजनीति का निर्माण करने का प्रयास किया है, देश को सर्वोपरि स्थान दिया है। देश की जनता चाहे महिलाएं मध्यम-उच्च वर्ग हो सभी वर्गों के लिए प्रत्येक क्षेत्र के लिए योजनाओं को क्रियान्वित किया है जिसका सभी को लाभ भी मिल रहा है। महिलाओं के स्वास्थ व सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लाई है, उनके मार्गदर्शन में देश की विकास दर में तेजी आयी है। राजनीतिज्ञों को जनता का सेवक बताकर उन्हें सही मायने में राजनीति का अर्थ बतलाया है। विदेश नीति के माध्यम विश्व के सभी राष्ट्रों से मैत्री स्थापित की है, उनका मार्गदर्शन इसी तरह हमें प्राप्त होता रहे यही कामना है, उनके जन्मदिवस पर उन्हे ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ की कामना करता हूँ।

अपने राजनीतिक जीवन की शुरूवात छात्र संघ से जुड़कर की, शुरूवात से भाजपा से जुड़ा हूँ जो पूर्व में जनसंघ हुआ करता था अर्थात् १९८४ से भाजपा से जुड़ा हूँ। सन २००० में मण्डी में अध्यक्ष पद पर रहा। २००३ में नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में भाजपा विधायक के रूप में सेवारत रहा व वर्तमान में भी इसी क्षेत्र में कार्यरत हूँ, मूलत: हमारी पारिवारिक पृष्ठभूमि किसान परिवार से है जिनका राजनीति से दूर-दूर से कोई वास्ता नहीं रहा, सर्वप्रथम मेरे बड़े भाईसाहब प्रहलाद पटेल राजनीति में आए उन्होंने ७ बार लोकसभा चुनाव लड़ा, व चार बार विजयी रहे। राजनीति के अलावा सामाजिक संस्था में सक्रिय रूप से भागीदारी निभायी है। नशामुक्ति, गौरक्षा, जलसंर्वधन आदि सामाजिक कार्यों में संलग्न रहता हूँ।
‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान अवश्य मिलना चाहिए, ‘हिंदी’ भाषा सरल व उत्तम भाषा है जिसके माध्यम से अपनी संस्कृति व सभ्यता की रक्षा की जा सकती है। ‘हिंदी’ ही सभी क्षेत्रीय भाषाओं को आपस में जोड़ती है, इसके लिए जन-जागृति की आवश्यकता है, ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक दर्जा अवश्य प्राप्त होना चाहिए।

आपने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में शुरूवात की। १९७५ में श्री दिगम्बर मुनिनाथ सांस्कृतिक मंडल की स्थापना की जिसके माध्यम से आप सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में विख्यात हुए। १९८५ में सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल की स्थापना की जिसके द्वारा आप धार्मिक व सार्वजनिक क्षेत्र में सक्रिय हुए। राजनीतिक जीवन की शुरूवात १९८६ में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में की, पर कुछ कारणों के चलते आप ज्यादा दिनों तक भाजपा से नहीं जुड़े रहे, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब की प्रेरणा व उनके हिंदुत्व विचार के कारण आप शिवसेना से जुड़े, सर्वप्रथम आपको शिवसेना सोलापुर शहर का कार्यालय प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया, आपके सामाजिक कार्यों व पार्टी के प्रति निष्ठा देखते हुए आपको विभाग प्रमुख, उपशहर प्रमुख, उपजिला प्रमुख आदि विभिन्न महत्वपूर्ण पदों का कार्यभार सौंपा गया, आप तेलंगाना विभागिय सह संपर्क प्रमुख के रूप में भी कार्यरत रहे। १९९५ में आपने महाराष्ट्र कामगार सेना की स्थापना की, वर्तमान में आप महाराष्ट्र कामगार सेना में प्रदेश सचिव के रूप में कार्यरत हैं, साथ ही आप २००८ से साप्ताहिक पत्रिका ‘गुरू रतम’ प्रकाशित कर रहे हैं।

विष्णु करमपुरी

प्रदेश सचिव,
महाराष्ट्र कामगार सेना
भ्रमणध्वनि: ९९२२३०१७७७

जनवरी २०१८ से दैनिक ‘सोलापूर भूषण’ प्रकाशित कर रहे हैं। २०१९ में महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का भगवा झंडा लहराए व महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार सत्ता में आए, इसके लिए आपके द्वारा विभिन्न प्रयास जारी हैं, आप सम्पूर्ण राज्य में संगठित व असंगठित विभिन्न क्षेत्रों के मजदूरों को एकत्रित कर उनके हितों व समाज के अन्य वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं आपके प्रयत्न स्वरूप अवश्य ही शिवसेना की सरकार अस्तित्व में आएगी, यही आप का कहना है।
जिस तरह केंद्र सरकार नियम-कानून लाती है, उसे पूरे भारत वर्ष में अपनाया व लागू किया जाता है उसी तरह ‘हिंदी’ को भी राष्ट्रभाषा का दर्जा अवश्य देना चाहिए, क्योंकि ‘हिंदी’ भिन्न भाषा बोलने वालों को आपस में जोड़ती है, अत: ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान अवश्य मिलना चाहिए।

प्रभाकर म्हात्रे

जिला प्रमुख शिवसेना,
मीरा- भायंदर, महाराष्ट्र
भ्रमणध्वनि: ९८१९०२२१६०

शिवसेना के क्रांतिकारी नेता स्व. अनंत दिघे जी को अपना राजनैतिक गुरू मानने वाले प्रभाकर जी एक शिवसैनिक के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूवात की। आप शिवसेना प्रमुख बालासाहेब जी के विचारों व कार्यों से बहुत ज्यादा प्रभावित रहे। आपके पार्टी के प्रति निष्ठा व कार्यों के प्रति लगन देखते हुए उपशाखा प्रमुख, शाखा प्रमुख, उपशहर प्रमुख, शहर प्रमुख, शिवसेना की नियोजन समिति में सभापति, नगर सेवक आदि महत्वपूर्ण पदों का कार्यभार सौंपा गया। वर्तमान में आप शिवसेना के जिला प्रमुख ‘मीरा-भायंदर’ के रूप कार्यरत हैं। राजनीति के साथ-साथ आप सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भागरीदारी निभाते हैं। साई सेवा ट्रस्ट व अन्य कई धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हैं।
शिवसेना प्रमुख उद्धव जी एक बहुत ही सुलझे हुए व दुरदृष्टी वाले नेता हैं, जिन्होंने प्रत्येक वर्ग चाहे व किसान हो, मजदुर वर्ग हो या मध्यवर्ग हो, सभी के लिए कार्य किया है। २०१९ के चुनाव में महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार बनें यही कामना करता हूँ।

सर्वप्रथम हमें अपनी मातृभाषा व राष्ट्रभाषा को सम्मान देना होगा, इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में प्रत्येक राज्य में वहां की राज्यभाषा व हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में अनिवार्य करते हुए, कार्य करना होगा। ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक अधिकार अवश्य देना होगा क्योंकि ‘हिंदी’ सभी भाषाओं को आपस में जोड़ती है व देश का प्रत्येक नागरिक ‘हिंदी’ से जुड़ा है।

‘सबका साथ-सबका विकास’ पर कायम रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं लायी व उन योजनाओं को साकार भी किया, जिससे भारत भर में सभी वर्गों को लाभ प्राप्त हुआ और हो रहा है। मध्यप्रदेश व केंद्र में पुन: भाजपा की सरकार सत्ता में अवश्य आयेगी। माननीय मोदी जी ने देश को एक नया मुकाम दिलाया है। आज पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान बनी है, उन्होंने विश्व में मैत्री स्थापित की है व देश की विकास की गति को अधिक गतिमान किया है, उनके जन्म दिवस पर यही कामना करता हूँ उनका मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त होता रहे।
मैं छात्रजीवन से ही भाजपा से जुड़ा हूँ, मेरा परिवार शुरू से ही जनसंघ से जुड़ा रहा है, मेरी माता के आशीर्वाद व जनता के सहयोग व विश्वास से मैंने यह मुकाम पाया है।

नानाभाऊ मोहोड

विधायक भाजपा
सोसर मध्यप्रदेश
भ्रमणध्वनि: ९४२५८१९१६४

शुरूवात में जनपद रहा हूँ, पिछले १५ वर्षों से विधायक के पद पर कार्यरत हूँ, वर्तमान में सोसर विधानसभा मध्यप्रदेश में विधायक के पद पर कार्यरत हूँ व सामाजिक कार्यों से भी जुड़ा हूँ। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने हेतु स्कुल का निर्माण करवाया है जिसमें संचालक के रूप में सेवारत हूँ, मेरे राजनीतिक गुरू रामलालजी म्हाले है, उन्हीं के मार्गदर्शन में राजनीति क्षेत्र में पदापर्ण किया।
‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक सम्मान अवश्य प्राप्त होना चाहिए, मात्र ‘हिंदी’ सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में बांधे रखे हुए है, विभिन्न भाषाओं वाले भारत को ‘हिंदी’ ही जोड़ती है, अत: ‘हिंदी’ को उसका वास्तविक सम्मान अवश्य दिलाना होगा।

शाम देशपांडे

सहसम्पर्क प्रमुख, पुणे शिवसेना
भ्रमणध्वनि: ९८९००००२०५

शिवसेना का समाजकारण बहुत सरल व साफ है तथा बाला साहेब जी की प्रेरणा से प्रभावित होकर तथा समाज सेवा के उत्तम मार्ग स्वरूप सन् २००० में शिवसेना में शिवसैनिक के रूप में जुड़ा, दो बार नगरसेवक के रूप में भी कार्यरत रहा, मेरी धर्मपत्नी भी नगरसेवक के रूप में सेवारत रही है। माननीय उद्धव ठाकरे जी ने २००८-२००९ में पुणे शहर की स्टेंडींग कमेटी का चेयरमेन नियुक्त किया, इस दौरान पुणे में विभिन्न विकास के कार्यक्रमों को सार्थकता प्रदान की। सन २०१३-१४ में पुणे शहर के शहर प्रमुख रूप से कार्यरत रहा, वर्तमान में पुणे के सह सम्पर्क प्रमुख के रूप में कार्यरत हूँ। राजनीति के साथ कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी संलग्न हूँ।
जनता से किए हुए वादों को बड़ी निष्ठा से निभाना शिवसेना कार्याध्यक्ष उद्धव जी की विशेषता है, उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्गों के विकास व सुधार के लिए कार्य किया,

उन्हीं के पद चिन्हों पर शिवसेना पार्टी के सभी सदस्य चलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हीं के प्रयत्न स्वरूप २०१९ में महाराष्ट्र विधान सभा में भगवा झंडा (शिवसेना का) अवश्य लहरायेगा, महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार अस्तीत्व में आएगी जिससे महाराष्ट्र में विकास गति और तीव्र होगी व समाज के सभी वर्ग इससे लाभान्वित होंगे।
प्रत्येक राज्य में वहां की भाषा का रक्षण व सम्मान अवश्य होना चाहिए क्योंकि मातृभाषा में ही सही अर्थों में बच्चों का मानसिक विकास व आकलन क्षमता बढती है जो अन्य भाषा में नहीं प्राप्त होती, उसी तरह हमारी राष्ट्रभाषा ‘हिंदी’ को भी वास्तविक सम्मान अवश्य मिलना चाहिए व प्रत्येक सरकारी व गैरसरकारी क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से लागू करना चाहिए, सर्वप्रथम ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान अवश्य मिलना चाहिए।

जब से नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला है तब से भारत के इतिहास में एक नये अध्याय का शुभारंभ हुआ है, मोदी जी देश की समस्याओं की मूल बातों को समझकर उसका निराकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। सही मायनों में उनके मार्गदर्शन में देश विकास की नई उंचाई प्राप्त कर रहा है, उनका
अपना कोई नीजी एजेंडा नहीं है, वे पूरी तरह देशहित के प्रति समर्पित है उनके द्वारा बनायी गई योजनाएँ समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रही है। देश की बुनियादी समस्याओं को बातों में उजागर करने का काम माननीय मोदी जी ने किया है, वे साहसी हैं उन्होंने अब तक कई कठिन व ठोस निर्णय लिए जो देशहित में है। उनका मार्गदर्शन हमेशा प्राप्त होता रहे यही कामना करते हैं, उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ढेरों शुभकामनाएं देता हूँ।

भाजपा बनने के पूर्व से ही मैं जनसंघ से जुड़ा।

शांता कुमार

सांसद, कांगडा, हिमाचल प्रदेश
भ्रमणध्वनि: ९४१८०३०६३०

तत्पश्चात संघ का प्रचारक बना, कश्मीर आंदोलन के दौरान सत्याग्रह किया व ८ महिनों तक जेल में भी रहा। सर्वप्रथम अपनी पंचायत का पंच बना, फिर पंचायत समिति का सदस्य, फिर जिला परिषद में सदस्य, फिर जिला परिषद में अध्यक्ष, विधानसभा सदस्य, फिर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत रहा, वर्तमान में कांगडा हिमाचल प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य के रूप में कार्यरत हूँ, इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभा रहा हूँ व हिंदी के लेखक रूप में भी प्रतिष्ठित हूँ, लेखन मेरा शौक है, कई कविताएं कहानी व उपन्यास भी लिखे है। पुस्तकें (उपन्यास, राजनैतिक संस्मरण, जेल-डायरी व अन्य विविध लेखन) हिंदी साहित्य को समर्पित कर चुका हूँ।
‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा बनाने का मुद्दा अत्यंत गंभीर व महत्त्वपूर्ण है, ‘हिंदी’ से ही हमारी संस्कृति व सभ्यता है, ‘हिंदी’ के माध्यम से ही देश का सम्पूर्ण विकास संभव है, ‘हिंदी’ राष्ट्रभाषा-राजभाषा होने के बावजूद अभी तक हिंदी को उसका वास्तविक सम्मान नही मिल पाया है। आशा है मोदी जी के कार्यकाल में हिंदी को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक अधिकार अवश्य मिलना चाहिए।

- मैं भारत हूँ