महाराष्ट्र दिवस पर नवरत्नों का सम्मान (Navratnas honored on Maharashtra Day in Hindi)

महाराष्ट्र दिवस पर नवरत्नों का सम्मान (Navratna honored on Maharashtra Day in Hindi)
महाराष्ट्र दिवस पर नवरत्नों का सम्मान (Navratna honored on Maharashtra Day in Hindi) : भारत को सिर्फ भारत ही बोला जाए अभियान की सफलता के तहत ‘मैं भारत हूँ’ संघ के तत्वाधान में १ मई २०२१ को महाराष्ट्र दिवस की संध्या पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जूम वेबिनार पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘मैं भारत हूँ संघ’ के अध्यक्ष बिजय कुमार जैन द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन सारिका भुतड़ा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चंदा काबरा ने कोविड-१९ के सिपाहियों का आभार प्रकट कर किया गया। गायक रवि जैन द्वारा गीत ‘मैं भारत हूँ’ प्रस्तुत किया गया। संघ की महाराष्ट्र महिला प्रकोष्ठ संयोजक सुनीता पलोड ने अभियान की सफलता और कार्यक्रम के उद्देश्य को व्यक्त करते हुए अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। संघ के दक्षिणांचल उपाध्यक्ष शैला कलंत्री ने भी महाराष्ट्र दिवस के संदर्भ में अपने विचारों द्वारा उद्बोधन प्रकट किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई कवियत्री व लेखिकाओं ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कार्यक्रम को एक अलग ही समा में बांध दिया, जिसका सभी दर्शकों ने मंत्र मुग्ध होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। रेखा मूंदड़ा द्वारा रणजीत देसाई रचित ‘ताजमहल’ नामक कथा का प्रस्तुतीकरण बड़े ही मनोरंजक अंदाज में किया गया। सरिता भूतड़ा समूह द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
अंजली तापड़िया की ‘चालीस साल बाद’ व प्रतिभा काबरा, अर्चना लोहिया, आशा भुतड़ा, रेखा मंत्री, पुष्पा रतन व अन्य ने भी अपनी कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महाराष्ट्र नवरत्नों का सम्मान किया गया, जिनमें विजय विल्हेकर अमरावती, पंकज ठाकरे समाजसेवक, दत्तकुमार खंडागले पत्रकार व समाज सेवक सांगली, डॉ. एस. एन. पठाण पूर्व कुलपति नागपुर-पुणे, डॉ. प्रशांत गायकवाड समाजसेवक नागपूर, अमित दुखंडे समाजसेवक मुंबई, अंबादास आकोटकर संस्थापक अध्यक्ष निसर्ग भावधारा परिषद भारत, बी. एन. लोखंडे रीटायर मेजर औरंगाबाद आदि नवरत्नों का उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
मालदा का एक नगर चांचल अस्पताल (A town of Malda Chanchal Hospital)

You may also like...