‘सीएम चषक’ से १४ लाख लोग जुड़े, युवा वर्ग में काफी उत्साह

रजिस्ट्रेशन लगातार जारी, महिलाएं भी पीछे नहीं २१ नवंबर, २०१८

मुंबई: समस्त महाराष्ट्र के हर गांव गली में चल रही अब तक की सबसे बड़ी खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘सीएम चषक’ को लेकर पूरे महाराष्ट्र में काफी  उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘सीएम चषक’ में सहभागिता के लिए अब तक करीब १४ लाख लोगों ने अपना पंजीयन करवाया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘सीएम चषक’ को प्रदेश भर में तो अच्छा प्रतिसाद मिला ही है, मुंबई शहर से भी ढाई लाख से ज्यादा युवा जुड़े हैं।

‘सीएम चषक’ के लिए पूरे महाराष्ट्र में अब तक कुल १३ लाख ९२ हजार १०२ लोगों ने आज शाम तक ५ बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से ५ लाख ४० हजार ८१६ लोगो ने ऑनलाइन एवं ८ लाख ५१ हजार २८६ लोगों ने फॉर्म भर कर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें मुंबई के कुल सहभागियों की संख्या २ लाख ६७ हजार ८०५ है, जिनमें ज्यादातर युवा एवं विभिन्न कॉलेजों के छात्र हैं। बहुत कम समय में ‘सीएम चषक’ से इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष विधायक योगेश टिळेकर ने कहा कि प्रदेश के हर गांव में हर परिवार से जुड़ने की संगठन इस की कोशिश की सफलता के पीछे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विकासपुरुष की छवि एकमात्र कारण है। युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष मोहित कंबोज ने बताया कि मुंबई जैसे व्यस्ततम शहर में भी ‘सीएम चषक’ के लिए ढ़ाई लाख से भी ज्यादा लोगों का जुड़ना मुख्यमंत्री फडणवीस की लोकप्रियता का प्रमाण है।

प्रदेश भर के हर गांव – शहर में ‘सीएम चषक’ के तहत होनेवाली क्रिकेट, कबड्डी खो-खो, वॉलीबॉल, कैरम, कुश्ती, रेस, पेंटिंग, रंगोली, कविता, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में लोग बहुत उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं से जुड़ने के लिए कॉ लेज छात्रों, युवाओं एवं खासकर महिलाओं में काफी उत्साह है। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार के ४ साल पूरे होने पर १ नवंबर को पुणे से शुरू हुए ‘सीएम चषक’ का समापन एक बहुत ही भव्य समारोह में स्वामी विवेकानंद जयंती पर १२ जनवरी को मुंबई में होगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published.