श्री दादीजी सेवा ट्रस्ट (Shree Dadiji Seva Trust)

श्री दादीजी सेवा ट्रस्ट (Shree Dadiji Seva Trust)

श्री दादीजी सेवा ट्रस्ट (Shree Dadiji Seva Trust) :मेदनीपुर जिला के अन्तर्गत विभाजन के पहले दीघा, तमलुक, पांचकुड़ा, ‘खड़गपुर’ शहर आते थे। फिलहाल पश्चिम मेदिनीपुर के अन्तर्गत ‘खड़गपुर’ प्रमुख शहर स्थापित है। शहर में प्रमुख आई.आई.टी, कलायीकुंडा एअर फोर्स और सबसे बड़े प्लेट फॉर्म खड़गपुर रेल स्टेशन है। अधिकांश भाग भारतीय रेलवे के अधिकृत है। शहर में मारवाड़ी की संख्या १६०० (३५० परिवार) है। अधिकांश लोग मध्यमवर्गीय है, यहां पर मारवाड़ी की प्रमुख दो संस्था है।

१) श्री दादीजी सेवा ट्रस्ट- श्री दादीजी का मंदिर इस शहर में है, इसके द्वारा समय-समय वार्षिक उत्सव, फाल्गुन उत्सव एव नवमी का कार्यक्रम किया जाता है। हर महिने नवमी को मंगलपाठ भी किया जाता है। इसमें महिलाएं ही अधिकांश रूप में भाग लेती हैं। इस ट्रस्ट की स्थापना २००९ में हुई थी। मन्दिर की स्थापना २००५ में हुई थी। संस्था में मुख्यरूप से १५ ट्रस्टी हैं।
१) जगदीश प्रसाद अग्रवाल – मुख्य ट्रस्टी, बनवारीलाल खण्डेलवाल- सह ट्रस्टी, चंद्रभान अग्रवाल, दीपक केडिया- कार्यकारी सह ट्रस्टी, राधा मोहन गुप्ता- कोषाध्यक्ष।
दादी मन्दिर की मुख्य सेविका दादीजी श्री प्रेमलता अग्रवाल जी हैं।
श्री दादीजी सेवा ट्रस्ट (Shree Dadiji Seva Trust)

खड़गपुर सिटीजन फोरम द्वारा समाज सेवा

खड़गपुर सिटीजन फोरम संस्था की स्थापना २००४ में की गई थी। यह संस्था सामाजिक कार्यों के लिए सतत सक्रिय
रहती है। इस संस्था के द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य शिविर, पाठ्यपुस्तक वितरण, कंबल व गर्म वस्त्र आदि
जरूरतमंदों को वितरण किया जाता है, साथ ही आपातकाल में भी जरूरतमंदों की सेवा करती है।

कृपया इसे भी पढ़ें

You may also like...